हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 25 -- बिहार की एक नाबालिग लड़की को 2 लाख रुपये में खरीदे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं लड़की को खरीदने वाले ने उससे शादी भी रचा ली। बिहार पुलिस अब आरोपी को राजस्थान से पकड़कर बिहार लाई है। पूरा मामला कैमूर जिले का है। यहां चैनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को दो लाख रुपये में खरीदकर शादी रचानेवाले आरोपित को कैमूर पुलिस ने सोमवार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया पुलिस पीड़िता को भी उसके घर से बरामद कर कैमूर ले आई। गिरफ्तार आरोपित सुभाष भामू राजस्थान के चुरू जिले के शालासार थाना क्षेत्र स्थित खरियाबाद का है। लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजस्थान का सीकर निवासी महेश कुमार अपने साथ ले गया और उसे सुभाष के हाथों दो लाख रुपये में बेच दिया था। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने अपने कार्यालय कक्ष में मंग...