नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- बिहार के गांवों में लड़कियों की शिक्षा के लिए काम कर रहीं महिलाओं की कहानी बताने वाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म मदर्स ऑफ करेज को 2026 के हीरोज ऑफ टुमॉरो: यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (यूएन एसडीजी) एक्शन अवॉर्ड की अंतिम सूची (फाइनलिस्ट) में चुना गया। यह फिल्म क्रिएटिविटी (रचनात्मकता) श्रेणी में फाइनलिस्ट बनी है। हीरोज ऑफ टुमॉरो: यूएन एसडीजी एक्शन अवॉर्ड्स का समारोह 29 अक्तूबर को इटली के रोम में आयोजित किया जाएगा। इसी समारोह में विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अभियान मदर्स ऑफ करेज शिक्षाग्रह नाम के राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा है। यह अभियान सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। इसे इंफोसिस के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. डी. शिबुलाल का समर्थन प्राप्त है।

फि...