पटना, जनवरी 20 -- बिहार की जेलों में बंद कैदियों द्वारा निर्मित उत्पाद अब आम लोगों के लिए भी उपलब्ध होंगे। मंगलवार को गृह सचिव सह आईजी जेल प्रणव कुमार ने गांधी मैदान स्थित खादी मॉल में फीता काटकर इस नई पहल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कदम कैदियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रणव कुमार ने बताया कि राज्य की विभिन्न जेलों में चयनित बंदियों द्वारा 'मुक्ति' ब्रांड नाम से कई तरह के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। इन उत्पादों को अब गांधी मैदान के खादी मॉल के साथ-साथ बिहार संग्रहालय की हैंडीक्राफ्ट दुकान में भी शोकेस और बिक्री के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा कि जेलों में बनाए जा रहे इन उत्पादों की गुणवत्ता काफी उच्च स्तर की है और ये बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों के बराबर हैं। गृह सचिव ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.