लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचण्ड जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट विकास, नीतियों, अंत्योदय व गरीब कल्याण योजनाओं का परिणाम बताया। उन्होंने कहा यह जीत बिहार की देवतुल्य जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है तथा एनडीए गठबंधन की जनसेवा, गरीब कल्याण, विकसित भारत एवं जनकल्याण की प्रभावशाली नीतियों की प्रचंड जीत है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार की देवतुल्य जनता जनार्दन, कर्मशील पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.