हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर शुक्रवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ढोल नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी गई। बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर में जमा हुए। उन्होंने सांसद अजय भट्ट व जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के बीच पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष बिष्ट ने भाजपा संगठन की बूथ स्तर तक की मजबूती व बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इस जीत को श्रेय दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तराखण्ड विधानसभा के 2027 के चुनाव को अभी से कमर कसने का आह्वान किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह पिछले 2 माह से संगठन के दिशा-निर्दे...