जमशेदपुर, मार्च 23 -- जमशेदपुर। टाटानगर-गोड्डा एक्सप्रेस में सोमवार से एलएचबी कोच लगेगा। इसके अलावा अन्य तीन कोच में भी यह सुविधा शुरू होगी। इससे 655 किमी की दूरी में झारखंड के मुरी, धनबाद, बोकारो, जसीडीह और बिहार के झाझा, कियूल व भागलपुर समेत दो दर्जन स्टेशन के यात्रियों को सहूलियत होगी। गोड्डा एक्सप्रेस के एलएचबी कोच का रेलवे जयनगर की ट्रेन में भी इस्तेमाल करेगा।बताया जाता है कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर दक्षिण पूर्व जोन गोड्डा एक्सप्रेस में 23 मार्च से एलएचबी कोच लगाने का आदेश दिया था। टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस 647 किमी में 27 मार्च से कोच लगाने की तैयारी है। इधर, टाटानगर से छपरा-थावे एक्सप्रेस की 519 किमी दूरी में 27 मार्च से एलएचबी कोच की सुविधा शुरू होगी। वहीं, टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस की 592 किमी दूरी में 29 मार्च से एलएचबी कोच...