पटना, सितम्बर 27 -- भारत विकास परिषद, दक्षिण बिहार प्रांत की ओर से रविवार को एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज परिसर में गौरवशाली बिहार विरासत से विकास, विकसित बिहार-विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें न्याय, शिक्षा, प्रशासन, पुलिस, इंजीनियरिंग, सामाजिक सेवा, उद्योग-व्यवसाय और स्वयंसेवी संगठनों सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लगभग 70 प्रबुद्ध नागरिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने बिहार की प्राचीन ज्ञान-परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बिहार के पास नालंदा और विक्रमशिला जैसी विश्वप्रसिद्ध ज्ञान परंपराओं, आर्यभट्ट जैसे महान विद्वानों, लोकतांत्...