मधुबनी, जनवरी 11 -- हरलाखी। बासोपट्टी प्रखंड अंतर्गत खौना पंचायत और महीनाथपुर पंचायत में शनिवार को बिहार सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंचायतवासियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री प्रसाद ने शिरकत की और उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि बिहार की कला, संस्कृति और पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। युवाओं के विकास, रोजगार सृजन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर विभाग द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सम्मान समारोह के दौरान संजय महतो, हरिचंद्र शर्मा, कैलाश महतो समेत कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.