पटना, नवम्बर 28 -- इंटैक पटना चैप्टर, मधुबनी आर्ट सेंटर और लवली क्रिएशन के संयुक्त प्रयास से अर्घ्य प्रदर्शनी की शुरुआत की गयी। ललित कला अकादमी में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजली कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार की विभिन्न कला, वस्तुएं और सांस्कृतिक विविधताओं का छठ महापर्व प्रतीक है। उन्होंने बिहार की सांस्कृतिक विशेषताओं को आगे बढ़ाने में कलाकारों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। 30 नवंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में 55 कलाकारों के निर्मित कला वस्तुओं को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि यूनेस्को के विरासत की सूची में शामिल करने हेतु इस तरह के आयोजन से सहयोग मिलेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंटैक के अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर ने कहा कि छठ महापर्व अब बिहार ही नहीं देश- विदेश में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.