पटना, अगस्त 14 -- राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2024 और 2025 के लिए संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत होने वाले देशभर के 108 कलाकारों में बिहार के भी तीन कलाकार शामिल थे। बिहार के जिन तीन कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से नवाजा गया, उन्होंने कला के क्षेत्र की सेवा चार से पांच दशक तक की है। शिव नारायण झा कुणाल मैथिली रंगमंच के वरिष्ठतम रंगकर्मी हैं। वे मैथिली नाटकों में प्रयोग और नवीन नाट्य शैली कीर्तनियां को लोकप्रिय बनाने के लिए मशहूर हैं। वहीं, विशाल नाट्य मंच, निर्माण कला मंच और एचएमटी, पटना के संस्थापकों में से एक सुरेश हज्जू अभिनेता और निर्देशक, दोनों रूपों में स्थापित हैं। बिदेसिया का बटोही, बकरी का दुर्जन सिंह हो या महात्म...