पटना, जुलाई 24 -- बिहार की अपनी आईपीएल टीम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद इसकी पहल की है। अब उन्होंने ऐलान किया है कि बिहार की आईपीएल टीम के लिए गांव-गांव जाकर प्रतिभावान क्रिकेटर की खोज की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगले साल (2027) के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट में बिहार की टीम भी हिस्सा लेगी। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में शुक्रवार को खेल विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट ने यह बात कही। सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम में 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' के तहत चयनित 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे। क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार को भी बिहार पुलिस में डीएसपी पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में ऐलान किया कि बिहार में क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर तरह के खेलों के खिलड...