बिहार का स्मैक तस्कर गिरफ्तार
लखनऊ, जुलाई 22 -- बिहार के स्मैक तस्कर विकास कुमार को एसटीएफ ने बुधवार दोपहर शहीदपथ मलेसेमऊ चौकी गोमतीनगर विस्तार के पास से गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के खिलाफ बिहार में एनडीपीएस के कई मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्कर विकास कुमार बिहार के चम्पारण जनपद के मोतीहारी मलाहीटोला का रहने वाला है। उसके पास से 10,590 रुपये और 110 नेपाली मुद्रा व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। विकास कुमार के खिलाफ चम्पारण के रामगढ़वा थाने में मादक पदार्थ तस्करी का मुकदमा दर्ज है। वहीं से विकास कुमार वांछित था। इसके अलावा पूर्व में भी वह मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: 35 लाख की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार तस्कर को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वह ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.