पटना, अक्टूबर 16 -- बिहार के जमुई में स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय भारत का दूसरा सबसे बेहतरीन रेसिडेंशियल स्कूल बन गया है। सिमुलतला को सी-फोर स्कूल रैंकिंग 2026 में दूसरा स्थान मिला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सय्यद अता हसनैन समेत बिहार के कई नेताओं ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। सिमुलतला एक सरकारी स्कूल है, जिसे कभी बिहार की टॉपर्स फैक्ट्री भी कहा जाता था। इसकी स्थापना साल 2010 में हुई थी। यह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा था। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक की पढा़ई होती है, विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के जरिए होता है। देश की प्रतिष्ठित रिसर्च संस्था सी-फोर ने शैक्षणिक और संस्थागत मानकों के आधार पर देश भर के स्कूलों का मूल्यांकन किया। इस रैंकिंग में सिमुलतला को सरकारी आवासीय व...