पटना, अप्रैल 15 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार का विकास जारी रहेगा। एनडीए सरकार के प्रति बिहार की जनता का जो अटूट भरोसा है, वह भरोसा कायम रहेगा। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास की जो मजबूत नींव रखी है, उस पर नई सरकार आलीशान इमारत खड़ा करेगी। नई सरकार विकास का नया प्रतिमान कायम करते हुए उन सारे कार्यों को पूरा करेगी, जो किसी कारणवश नहीं हो पाया था। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई यह भी पढ़ें- बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही चलेगा, मुख्यमंत्री बनते ही क्या बोले सम्राट चौधरी यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी

हिं...