प्रयागराज, फरवरी 24 -- आरपीएफ की क्राइम ब्रांच विंग ने प्रयागराज जंक्शन पर बिहार के एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीना ने बताया कि जीआरपी की संयुक्त टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर चार-पांच से पटना बिहार निवासी डब्लू कुमार राय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से विभिन्न कंपनियों की 80 बोतल शराब बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...