बिहार का मौसम, 9 अगस्त: भभुआ और किशनगंज में भारी बारिश, 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट
पटना, अगस्त 8 -- मौसम विभाग ने 9 अगस्त 2026 ने भभुआ (कैमूर) और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, आरा, भागलपुर समेत 18 जिलों में आंधी, बिजली का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को कोसी, सीमांचल, पूर्वी और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है। हालांकि, झमाझम बरसात का दौर कम ही नजर आएगा। चंपारण, मिथिलांचल, पटना, मगध जैसे क्षेत्रों में मॉनसून की बेरूखी जारी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान की मानें तो 9 अगस्त को उत्तर पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में कुछ जगहों पर आंधी और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। वहीं, भभुआ और किशनगंज में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि छिटपुट बरसात के आसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.