बिहार का मौसम, 8 अगस्त : पटना, भागलपुर समेत 19 जिलों में आंधी, बिजली का येलो अलर्ट; बारिश का क्या हाल?
पटना, अगस्त 7 -- Bihar Weather Forecast: शनिवार, 8 अगस्त को दक्षिण और पूर्वी बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। पटना, भागलपुर, गयाजी समेत 19 जिलों में आंधी एवं बिजली की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। इस दौरान झमाझम बारिश के आसार भी बने रहेंगे। हालांकि, शनिवार को किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। उत्तर बिहार और कोसी, सीमांचल के इलाकों में अगले 24 घंटे तेज बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को मॉनसून की बेरूखी के चलते राज्य का अधिकतम तापमान चढ़कर 37 डिग्री के पार तक चला गया। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बिहार के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में शनिवार को आंधी, मेघगर्जन के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की रफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.