बिहार का मौसम, 25 जुलाई: पटना, गयाजी, बेगूसराय में झमाझम बारिश; 14 जिलों में आंधी, ठनका का भी अलर्ट
पटना, जुलाई 24 -- Bihar Weather: बिहार में 25 जुलाई, शनिवार को पटना समेत आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण बिहार में मॉनसूनी गतिविधियां तेज होने के आसार जताए हैं। पटना, आरा, गयाजी, नालंदा, बेगूसराय समेत 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी भी जारी की गई है। शनिवार को किसी भी जिले में भारी बारिश के आसार नहीं हैं। उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में मॉनसूनी गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में अनेक स्थानों पर शनिवार को मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी और कहीं-कहीं ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.