पटना, सितम्बर 1 -- Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत 31 जिलों में बुधवार 2 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है। दक्षिण और पूर्वी बिहार में झमाझम बरसात का दौर अगले 24 घंटे और जारी रहने की संभावना है। गयाजी समेत 3 जिलों में बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना, गयाजी समेत कई जगहों पर मंगलवार को भी मूसलाधार बरसात दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 2 सितंबर को बिहार के उत्तर पश्चिम, दक्षिण पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण मध्य और दक्षिण-पूर्वी भाग में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी के साथ बरसात के आसार हैं। इस दौरान कोसी और सीमांचल क्षेत्र में मॉनसूनी गतिविधियां कमजोर रहेंगी।31 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवा...