बांका, जुलाई 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देश का नंबर वन सीएचसी हो गया है। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- ढोली पीएचसी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणनराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक नेशनल हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) मूल्यांकन में शंभूगंज सीएचसी ने 87.10 अंक प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर को 86.54 और तीसरे स्थान पर बक्सर को 84.28 अंक मिले हैं। एनक्यूएएस का प्रमाण पत्र मिलते ही अस्पताल कर्मियों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रमकर्मियों की मेहनत अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा और अस्पताल प्रबंधन अ...