दरभंगा, सितम्बर 29 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के इंडोर हॉल में मंगलवार को कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने निदेशालय के व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन तथा सत्र 2026-27 से आरंभ होने वाले खेल प्रशिक्षण संबंधी प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. चौधरी ने उपस्थित खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निदेशालय ऐसे खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक तैयार करेगा जो मिथिलांचल और बिहार का गौरव बढ़ाएंगे। बीपीएड एवं एमपीएड पाठ्यक्रम के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) में आवेदन प्रक्रियाधीन है। निदेशालय का लक्ष्य खेल-प्रतिभाओं की पहचान, प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के निर्माण, आधुनिक खेल-आधारभूत संरचना क...