गोपालगंज, अगस्त 19 -- गोपालगंज। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को बड़े पैमाने पर गन्ना जाने से राज्य के चीनी उद्योग के सामने कच्चे माल का संकट खड़ा होने की चिंता जताई गई है। बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह ने गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री संजय कुमार से मिलकर पत्र देते हुए वर्ष 1964 में हुए बिहार-उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति समझौते की मौजूदा परिस्थितियों में पुनर्समीक्षा की मांग की है। इसे बिहार के आर्थिक विकास और चीनी उद्योग के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया गया है। यह भी पढ़ें- गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांगगन्ना आपूर्ति में कमी दिए गए पत्र के अनुसार, उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती चीनी मिलें बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगातार बड़े पैमाने पर गन्ने की खरीद कर रही हैं। खास ...