दरभंगा, जून 15 -- दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार का खजाना खाली नहीं है, बल्कि विकास और जनकल्याण की योजनाओं से समृद्ध है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण के आंकड़े बता रहे हैं कि खजाना नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव का दिमाग तथ्यों और वास्तविकता से पूरी तरह खाली हो गया है। बिहार की अर्थव्यवस्था आज विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रही है। वर्ष 2024-25 में बिहार का सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान कीमतों पर 13.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 9,91,997 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 9.8 प्रतिशत रहा। यह भी पढ़ें- डबल इंजन सरकार से बदल रही बिहार की तस्वीर: नीतीश मिश्रा वर्ष 2025-26 में बिहार का जीएसडीपी 10.97 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो राज्य की...