पटना, अप्रैल 3 -- भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्य कर विभाग ने रिकॉर्ड 43,324 करोड़ रुपये का कर संग्रह किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है। राज्य जीएसटी संग्रह में 9.20 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई है, जबकि कुल नकद संग्रह में 10.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो राष्ट्रीय औसत 6.40 प्रतिशत से कहीं अधिक है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व और मोदी सरकार के सहयोग से बिहार का कर संग्रह निरंतर बढ़ रहा है। ये आंकड़े बिहार की आर्थिक प्रगति और बेहतर प्रशासनिक सुधारों का प्रमाण हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.