मुंगेर, मार्च 7 -- तारापुर,निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा,इसे लेकर तारापुर के चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों, चाय-पान की दुकानों और गांवों के नुक्कड़ों पर लोगों के बीच चर्चाएं और कयासों का दौर जारी है। स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच इस विषय पर लगातार मंथन हो रहा है। हर कोई अपने अनुभव और राजनीतिक समझ के आधार पर संभावित दावेदारों के नाम सामने रख रहा है। कुछ लोग मानते हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने अपने लंबे कार्यकाल में बिहार में विकास की जो गंगा बहाई है, वह राज्यवासियों के लिए किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं है। लोगों का कहना है कि शिक्षा, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसे ब...