बक्सर, दिसम्बर 12 -- युवा के लिए ---- फोटो संख्या 21 कैप्शन - शुक्रवार को केंद्रीय कारा में इंडोर गेम खेलते बंदी। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय कारा में शुक्रवार को बिहार कारा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बंदियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बिहार कारा दिवस के मौके पर जेल में समारोह का आयोजन किया गया। जेल के अधिकारियों ने बंदियों को इसके बारे में बताया। इस दौरान बंदियों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सौ मीटर की दौड़ में संदीप सिंह प्रथम व रामाकांत द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं दो सौ मीटर की दौड़ में पंकज पाठक पहले और बूचन भारती दूसरे स्थान पर रहे। जलेबी दौड़ में मेहंदी हसन ने प्रथम और राकेश पासवान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शरतंज के मुकाबले में छोटू मिश्रा ने बाजी मारी। रविनंदन सोनार दूसरे स्थान प...