खगडि़या, अप्रैल 20 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाादाता बिहार कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के कर्मों के कारण बिहार कांग्रेस अब एक विलुप्त होती पार्टी बिहार में बन चुकी है। आज बिहार कांग्रेस ने अपनीं ज़मीनी पहचान खो दी है। यह बातें बिहार कांग्रेस के नेता एवं एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने सोमवार को शहर स्थित परिसदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को समर्पित कांग्रेसियों का एक बड़ा सम्मेलन होने जा रहा है। जिसके संयोजक खगड़िया सदर के पूर्व विधायक छत्रपति यादव हैं। सम्मेलन में राज्य के कई नेताओं एवं पूर्व जिलाध्यक्षों के आने की संभावना है। यह सम्मेलन बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान की ओर से बुलाया जा रहा है। सम्मेलन बुलाने का मूल कारण डूबते बिहार कांग्रेस को बचाना है। साथ ही उन्होंने हाल ही में कांग्रेस द्वारा लांच क...