गढ़वा, अप्रैल 7 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बजरमरवा में सोमवार रात चैता दुगोला का महामुकाबला का आयोजन किया। उसका उद्घाटन समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता, जिला पार्षद धर्मराज पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र दास, उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, खरौंधी मुखिया पति कृष्णा प्रसाद और कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। चैता दुगोला महा मुकाबला बिहार के बहुचर्चित गायक व्यास बूढ़ा सिंह और झारखंड के महावीर यादव के बीच हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड के सुप्रसिद्ध गायक महावीर यादव ने किया। समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता ने कहा गांव में चैता दुगोला महा मुकाबला का आयोजन सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। साथ ही यह नई...