वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एसआई भर्ती परीक्षा के पहले दिन कैंट, बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशनों पर खासी भीड़ उमड़ी। खासकर बिहार और गोरखपुर रूट की ट्रेनों से सबसे ज्यादा परीक्षार्थी पहुंचे और वापस भी गए। कैंट बस अड्डे पर भी यही हाल रहा। कैंट से गुजरने वाली दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस बनारस-रांची एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, दानापुर-सिकंदराबाद, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, प्रयागराज रामबाग-बलिया पैसेंजर समेत कई ट्रेनों में परीक्षार्थियों ने स्लीपर और वातानुकूलित कोचों में कब्जा जमा लिया। प्रयागराज रामबाग से कैंट पहुंची परीक्षा विशेष गाड़ी में इस कदर भीड़ थी कि दरवाजे पर परीक्षार्थी लटककर गए। वहीं, कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म...