धनबाद, अगस्त 26 -- बीबीएमकेयू धनबाद के परीक्षा विभाग ने ससमय रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार में एसटेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। पीजी के छात्रों को आवेदन के साथ अंकपत्र भी जमा करना है। पीजी फाइनल सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह से मिलकर 31 के पहले रिजल्ट व मार्क्सशीट जारी करने का अनुरोध किया। छात्रहित को देखते हुए परीक्षा विभाग ने युद्धस्तर पर काम करते हुए रिजल्ट तैयार कर लिया। मंगलवार को बीबीएमकेयू धनबाद में परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई। परीक्षा बोर्ड ने पीजी फोर्थ सेमस्टर सत्र 2024-26 का रिजल्ट जारी करने को मंजूरी दे दी। अब बुधवार को परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट लाइव हो जाएगा। छात्रों ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक ने हमलोगों को आश्वासन दिया है कि 27 या 29 अगस्त तक विभाग में अंकपत्र भेज दिया जाएगा। पी...