नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए आज बड़ी राहत की खबर आई है। इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब आपका प्रवेश पत्र बस एक क्लिक की दूरी पर है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी वे अब अपना हॉल टिकट ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इसके लिए बोर्ड ने पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in तय किया है। लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।25 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा BSEB यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में कराएगा। परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगी। बोर्ड के अध्यक्ष त्यागराजन एस एम की ओर से जारी प्रेस नोट में यह तारीखें पहले ही बताई जा च...