नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- बिहार विधान परिषद चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर पटना से आई है। पटना शिक्षक सीट से राष्ट्रीय जनता दल(राजद)के उम्मीदवार डॉ संजीव कुमार के आवास पर देर रात पुलिस पहुंच गई। पुलिस का कहना था कि उनके घर पर कई ऐसे लोग जो चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से यहां ठहरे हुए हैं। पुलिस और डॉ संजीव के समर्थकों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस कार्रवाई को लेकर सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। आरोप लगाया है कि सरकार विरोधियों के खिलाफ सत्ता की ताकत का दुरुपयोग कर रही है लेकिन, इससे राजद के नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो डॉ संजीव कुमार और उनके भाई राजीव कुमार के संयुक्त आवास का बताया जा रहा है। रात करीब 12 बजे पुलिस की टीम उनके घर पर पहुंची ...