पूर्णिया, सितम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार एटीएस की टीम मंगलवार को रौटा आई। टीम को इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी लीड कर रहे थे। टीम ने थाना पहुंचकर पुराने आरोपियों का सत्यापन किया एवं वापस चली गई। रौटा के थानाध्यक्ष हरि प्रसाद ने बताया कि बिहार एटीएस की टीम का बराबर दौरा होता रहता है। इसी कड़ी में टीम का दौरा रौटा थाना में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...