अररिया, जनवरी 26 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। औद्योगिक नीति को धरातल पर उतारते हुए बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को स्थानीय ढोलबज्जा में पशुपति इंडस्ट्रीज नामक चावल मिल का भव्य शुभारंभ किया। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह उद्योग पप्पू जायसवाल एवं प्रदीप जायसवाल द्वारा संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य में उद्योगों का जाल बिछाना है। बताया गया कि इस मिल के शुभारंभ से किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा, वहीं आसपास के क्षेत्र की आर्थिक समृद्धि भी बढ़ेगी। उद्योग के संचालन से प्रतिदिन करीब 300 मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि छोटे और मध्यम उद्योग गांवों तक पहुंचे, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हो सके। उन्होंने कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.