हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 21 -- बिहार में निवेशकों को आकर्षित करने लिए नियम और प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया जायेगा। जमीन से लेकर बिजली और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उद्यमियों को भटकना नहीं होगा। एकल खिड़की से सभी समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में व्यवसाय सुगमता परिषद और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति गठित होगी। इसके लिए सरकार ने 'बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक 2026' तैयार किया है, जिसे सोमवार से प्रारंभ बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र में पेश किया जायेगा। सोमवार को विस में विधेयक की प्रतियां वितरित की गई। व्यवसाय सुगमता परिषद में उद्योग विभाग, नगर विकास एवं आवास, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, ग्रामीण विकास, राजस्व एवं भूमि विकास, वित्त, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्यिक कर, ऊर्जा, ड...