मधुबनी, मार्च 30 -- घोघरडीहा। बिहार कंबाइंड एंट्रेंस बोर्ड की ओर से आईटीआई सीएटी 2026 के एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में अलग अलग ट्रेड में एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर आवेदन कर सकते हैं, बिहार में आईटीआई रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 16 मार्च से शुरू हो गया है, नोटिफिकेशन के मुताबिक 14 अप्रैल 2026 तक इक्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी घोघरडीहा आईटीआई के प्रिंसिपल रणविजय कुमार ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...