नई दिल्ली, मई 11 -- दिल्ली में बिहार और असम की महिलाओं के साथ मारपीट, कपड़े फाड़ने और नस्लीय टिप्पणी वाले मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया, आरोपियों से पूछताछ चल रही है। दोनों महिलाओं ने शिकायत में आरोप लगाया है- युवकों ने पहले आपत्तिजनक और नस्लीय टिप्पणी की। रोकने पर कहासुनी हुई और फिर युवकों ने मार-पीट और गाली-गलौज करते हुए कपड़े फाड़े।आरोपियों की हुई पहचान, सभी हिरासत में अब पुलिस ने चारों आरोपियों को हिसात में ले लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान है- मोहम्मद फहाद, पुत्र मोहम्मद अनवर। 28 साल का फहाद ओखला के जाकिर नगर की गली नंबर 5 में रहता है। वह मौजूदा समय में एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता है। यह भी पढ़ें- झारखंड में 2.5 करोड़ का नशीला पदार्थ और नकली शरा...