नई दिल्ली, अगस्त 30 -- पांचवीं कक्षा से ऊपर जाने पर 28 फीसदी बच्चे पढ़ाई छोड़ रहे हैं। इसमें पांचवी से छठी में जाने वाले बच्चे शामिल हैं। हालांकि इन्हें फिर से स्कूल लाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाता है और इनमें से कुछ बच्चे विलंब से स्कूल लौटते भी हैं। पर नौ फीसदी बच्चे पूरी तरह स्कूल छोड़ देते हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस वर्ष प्रारंभिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पांचवीं से छठी में जाने पर बच्चे तेजी से स्कूल छोड़ते हैं। इस दौरान पहली से पांचवीं तक हर साल तीन फीसदी बच्चे पढ़ाई छोड़ते हैं। बीते साल माध्यमिक कक्षाओं में जाने वाले बच्चों की संख्या 78 फीसदी थी। इस प्रकार 22 फीसदी बच्चे पढ़ाई छोड़ते थे। इस साल यह दर बढ़कर 28 फीसदी तक पहुंच गया है। हालांकि, विभाग के मुताबिक यह प्रारंभिक रिपोर्ट है और इसे अ...