नई दिल्ली, अगस्त 17 -- गांवों में बहुमंजिला मकान बनाने के लिए जिला स्तर से नक्शा पास होगा। हरेक जिले में डीडीसी (उप विकास आयुक्त) की अध्यक्षता वाली कमेटी विभिन्न कसौटियों पर आकलन कर नक्शा पारित कर मकान और अपार्टमेंट बनाने की अनुमति देगी। इस संबंध में पंचायती राज विभाग नियमावली तैयार करा रहा है। बीते विधानमंडल सत्र में इससे जुड़ा विधेयक पारित हो चुका है। नियमावली तैयार होने के बाद विधि विभाग और फिर कैबिनेट से मंजूरी ली जायेगी। इससे संबंधित गजट प्रकाशन की तिथि से ही यह प्रावधान लागू हो जायेगा। उम्मीद है कि इस वर्ष के अंत तक गांवों में बहुमंजिला मकान बनाने के लिए नियमावली लागू हो जायेगी। रेरा (रियल एस्टेट विनिमय और विकास अधिनियम) की तर्ज पर ही कमेटी होगी। ग्रामीण इलाकों में मकान का नक्शा पास कराने के लिए जिला स्तर पर डीडीसी की अध्यक्षता वाली...