वैशाली, मार्च 31 -- Vaishali Mahotsav: भगवान महावीर की तीन दिवसीय जयंती सह पारंपरिक वैशाली महोत्सव का मंगलवार 31 मार्च को भव्य रंगारंग सांस्कृतिक के साथ आगाज होगा। वैशाली के प्राचीन गणंतत्र की वादियों में तीन दिनों तक गीत-संगीत की रसवर्षा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का विधिवत उद्धाटन करेंगे। देश के मशहूर पाश्व गायक उदित नारायण, भजन सम्राट सह गायक अनूप जलोटा के गजल और भोजपुरी की चर्चित गायिका कल्पना पटवारी की एक से बढ़ एक लोकगीतों की प्रस्तुति पर श्रोता झूमेंगे। दूर-दराज से जैनी एवं भगवान महावीर के अनुयायियों के साथ श्रद्धालु व स्थानीय लोग महोत्सव में हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने महोत्सव के उद्धाटन के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को आमंत्रित किया है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग ने सोमवार ...