कार्यालय संवाददाता, अगस्त 23 -- आपके गांव में मोबाइल का नेटवर्क और इंटरनेट की स्पीड कैसी है? बिहार में इसका पता अब डाक सेवक गांव-गांव जाकर लगाएंगे। दरअसल बिहार के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की वास्तविक स्थिति जानने के लिए डाक विभाग और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की ओर से सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत राज्य के आठ हजार से अधिक ग्रामीण शाखा डाकघरों में तैनात करीब 15 हजार ग्रामीण डाक सेवक गांवों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का सर्वेक्षण करेंगे। यह सर्वेक्षण वे अपने दैनिक डाक वितरण कार्य के दौरान ही करेंगे। सर्वेक्षण का उद्देश्य बिहार के दूर-दराज के गांवों में एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल की नेटवर्क सेवाओं की स्थिति का पता लगाना है। इसके तहत नेटवर्क के ब्लैक स्पॉट, इंटरनेट की गति, कॉल की गुणवत्ता और कॉल ड्रॉप जैसी सम...