नई दिल्ली, मई 28 -- कई बार सिंपल सादा खाना भी दिल जीत लेता है। बिहारी स्टाइल आलू की भुजिया इसका परफेक्ट उदाहरण है। दाल-चावल हो या रोटी-पराठे, आलू भुजिया हर किसी के साथ टेस्टी लगती है। इसमें ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते, सरसों के तेल की खुशबू और लंबे-पतले कटे हुए आलू से बिल्कुल सिंपल सी भुजिया बनाई जाती है, जिसे बच्चों से ले कर बड़े तक खूब पसंद करते हैं। आप कितने भी मसाले पीसकर आलू की सब्जी बना लें, भुजिया का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। अब यूं तो इसकी रेसिपी सिंपल सी है, लेकिन वो ऑथेंटिक बिहारी टेस्ट चाहिए तो कुछ छोटी-छोटी बातें आपको ध्यान में रखनी चाहिए। आलू की कटिंग से ले कर सही मसाले और भुनाई तक, यही टिप्स हैं जो आलू की भुजिया को वो पारंपरिक स्वाद देती हैं। आइए जानते हैं।आलू को काटने और भिगोने का सही तरीका बिहारी स्टाइल आलू भुजिया बनाने के...