हजारीबाग, जून 18 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। भारत सरकार के स्वच्द हरित विद्यालय मिशन के तहत जिले के बिहारी बालिका उच्च विद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में 21वां तथा झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय की इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। बताया जाता है कि स्वच्छ हरित विद्यालय मिशन का मकसद विद्यालयों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, हरित परिसर, कचरा प्रबंधन तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता विकसित करना है। इसी दिशा में बिहारी बालिका उच्च विद्यालय द्वारा वर्षो से प्रयास किया जा रहा था। इस प्रयास का नतीजा है कि विद्यालय इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रहा। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, पौधारोपण, वर्षा जल संचयन, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी मूल्यांकन के दौ...