मथुरा, फरवरी 14 -- यूपी के मथुरा में शनिवार को बांके मंदिर बिहारी मंदिर में दर्शन को आए श्रद्धालु से गोस्वामी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गोस्वामी ने बैंत मारकर श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। घटना के बाद श्रद्धालु लहूलुहान हो गया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इधर सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गोस्वामी को हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष भी व्याप्त है। घटना राधा बल्लभ मंदिर के पास सीढ़ियों वाले मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार गाजीपुर निवासी कुशलेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए आए हुए थे। शनिवार को बांके बिहारी मंदिर के एक गोस्वामी किसी काम से जुगल घाट की ओर जा रहे थे। जब वह राधा बल्लभ मंदिर के पास सीढ़ियों वाले रास्ते पर पहुंचे, तभी वहां से गुजर रहे कुशलेंद्र से उनका विवाद हो गय...