गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- गाजियाबाद। विजयनगर जोन के वार्ड-27 में बिहारीपुरा प्लांट रोड पर अतिक्रमण से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क के दोनों और दुकानदारों ने रैंप, स्लैब हैं। रेहड़ी पटरी सड़क किनारे खड़ी रहती है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी सुरेश पाल ने बताया कि सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। अतिक्रमण के चलते वाहन चालकों और पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। नगर निगम में अतिक्रमण करने वालों की शिकायत की। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.