मथुरा, जून 9 -- बांकेबिहारी मंदिर आ रहे श्रद्धालुओं को सहूलियत के साथ दर्शन मुनासिब नहीं हो पा रहे हैं। तमाम व्यवस्थाओं के दावों के बावजूद श्रद्धालुओं की तबीयत ख़राब हो रही है। गर्मी के चलते रविवार की रात मंदिर के बाहर एक महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। बिहारीजी मंदिर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिये हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी ने मंदिर के अंदर रेलिंग, मंदिर के बाहर होल्डिंग एरिया, मंदिर के चबूतरा पर लाइव दर्शन को एलईडी स्क्रीन आदि कार्य किये हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ के आगे यह व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- बिहारीजी मंदिर पर बेहोश हुई महिला श्रद्धालु रविवार की रात को दर्शन करने के बाद महिला श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह वहीं ...