बिहारीजी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने युवक पीटा, वीडियो वायरल
मथुरा, मई 24 -- ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। शनिवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया। घटना के सम्बन्ध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है। शनिवार को वायरल वीडियो में कुछ युवक और महिलाएं कपड़ों की दुकान के सामने एक युवक को बेरहमी से पीटते दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार अपना बचाव करता दिखाई दे रहा है। किसी ने इसका वीडियो बना लिया जिसे सोशल मीडिया डाल दिया जो शनिवार को वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है, लेकिन मारपीट की क्यों हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में अश्लील टिप्पणी करने पर पीटा इलाका पुलिस के मुताबिक, मारपीट के सम्बन्ध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.