बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- बिहारशरीफ कोर्ट : सूबे के अन्य कोर्ट परिसरों को उड़ाने की मिली धमकी के बाद सुरक्षा में हुई बढ़ोतरी रोजाना 8 हजार से अधिक लोगों का होता है आना-जाना सभी तीनों प्रवेश द्वारों पर तैनात हैं पुलिस के जवान फोटो : कोर्ट : कोर्ट में बिना किसी तलाशी के आते-जाते लोग। बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। कोर्ट परिसर और वहां का अधिवक्ता संघ भवन काफी संवेदनशील इलाका है। यहां मर्डर, चोरी, डकैती, रेप समेत कई गंभीर मामलों की न सिर्फ सुनवाई होती है, बल्कि गवाही भी करायी जाती है। गवाही को लेकर कोर्ट परिसर में पहले दो मर्डर हो चुके हैं, बरामदा में थैले से बम मिल चुके हैं। बावजूद, यहां की सुरक्षा अधूरी है। लेकिन, सूबे के अन्य कोर्ट परिसरों को उड़ाने की मिली धमकी के बाद सुरक्षऽ में काफी बढ़ोतरी की गयी है। नालंदा जिला अधिवक्ता संघ भवन (बार) में तो ...