बिहारशरीफ, मई 9 -- बिहारशरीफ और हिलसा में खुलेगा एनओयू स्टडी सेंटर निरीक्षण टीम ने कॉलेजों का लिया जायजा उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, महिलाओं को विशेष छूट फोटो: स्टडी सेंटर: नालंदा खुला विश्वविद्यालय से आए जांच टीम के सदस्य। नालंदा, निज संवाददाता। हिलसा और बिहारशरीफ के दो कॉलेजों में नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) का स्टडी सेंटर खुलेगा। इससे उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। इसमें महिलाओं को विशेष छूट दी जाएगी। यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र विवि : स्नातक में नामांकन को कल से 'समर्थ' से आवेदनकॉलेजों का निरीक्षण एनओयू की टीम ने सोगरा कॉलेज और हिलसा के श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में स्टडी सेंटर खोलने को लेकर निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों संस्थानों में स्टडी सेंटर शुरू करने के उद्देश्य से निरीक्षण टीम भेजी। स्थानीय लोगों की मांग और उच...