मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। आगामी 1 फरवरी को संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर बिहारवासियों में खासा उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि, यह बजट बिहार के हित में होगा और राज्य को विशेष पैकेज समेत कई बड़ी सौगातें मिलेंगी। नए रेल प्रोजेक्ट, पुल-पुलिया, आधारभूत संरचना और विकास योजनाओं के लिए अतिरिक्त आवंटन की संभावनाओं पर लोगों की नजर टिकी है, जिससे बिहार में विकास की रफ्तार और तेज हो सके। इसी क्रम में लोजपा (रामविलास) के जमुई सांसद सह बिहार प्रभारी अरुण भारती, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होने मुंगेर पहुंचे। सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने बजट को लेकर विशेष बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाने वाला बजट सभी सांस...